Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए रेड अलर्ट, पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर मेघ बरसेंगे. मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों के लिए भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

13 सितंबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 सितंबर को भी देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी से भारी बारिश के असर हैं. इन जिलों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने रेड अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन ने आने वाले दो दिनों तक जनता से सावधानी बरतने की अपील की है. जिसे देखते हुए लोगों से नदी-नालों के पास ना जाने की हिदायत दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें