Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया भारी से भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मानूसन की बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ी जिलों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मंगलवार को भारी से भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में जिले में भारी से भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद राजधानी देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में कक्षा एक से बाहरवीं तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है. छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें