Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया दून समेत इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए न जाने की हिदायत दी है.

IMD ने जारी किया दून समेत इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को राजधानी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की आशंका है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है.

अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों की बात करें उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. अगले पांच दिनों तक भी प्रदेश में तेज बारिश होने के आसार हैं. आगामी पांच दिन पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ-साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें