Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि दो जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. जिसे देखते हुए इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें