highlightUdham Singh Nagar

सास और दामाद के बीच अवैध संबंध, बेटी की कहानी सुनकर सन्न रह गयी पुलिस

dabee khabrenरुद्रपुर: दामाद और सास का रिश्ता मां-बेटे का रिश्ते जितना ही ही पवित्र माना जाता है। लेकिन, यहां जो मामला सामने आया है। वो इस इस रिश्ते को शर्मसार करने वाला। हालांकि वास्तविकता का पता तो बाद में ही चल पाएगा, लेकिन ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है।

महिला ने अपनी मां और पति के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने पति और मां पर उसे मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। बेटी के इस आरोप पर पुलिस भी सन्न है। पुलिस को दी तहरीर में ट्रांजिट कैंप निवासी पीड़ित महिला ने कहा कि 13 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के कुछ बाद ही उसकी मां उसके पास आकर रहने लगी।

इस दौरान पति का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा। बात-बात पर पति उससे मारपीट करता और अधिकतर समय उसकी मां के साथ रहता था। शक होने पर जब उसने मां और पति पर नजर रखनी शुरू की तो उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों का पता चला। जब उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति ने उसे ही पीट दिया। मां भी उसकी दुश्मन बन गई।

Back to top button