Pauri Garhwal NewsHighlight

पालतू पशु सड़कों पर घूमते दिखे तो मालिक पर होगा एक्शन, पुलिस वसूलेगी जुर्माना

पौड़ी में पालतू पशुओं को बाजार और सड़कों पर छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाये हुए है. पुलिस ने 10 पशु स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है.

पशुओं को बाजार और सड़कों पर छोड़ना पड़ा भारी

बता दें सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं के कारण अक्सर यातायात अवरुद्ध होने और पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनायें हो रही है. जिसे देखते हुए पुलिस सड़कों पर अपने पशु छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. एसएसपी ने आवारा घूमने वाले पशुओं पर नियन्त्रण लगाये जाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पशुओं को बाजारों और सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है.

पुलिस ने की पशु स्वामियों पर कार्यवाही

एसएसपी के निर्देशों के क्रम में पशुओं को सड़कों में आवारा छोड़ने पर कोतवाली श्रीनगर ने पांच, थाना देवप्रयाग ने एक, थाना सतपुली ने तीन और थाना थलीसैण ने एक पशु स्वामियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2015 के तहत चालानी कार्यवाही की है. पौड़ी पुलिस के अनुसार अपने पशुओं को बाजारों और सड़कों में आवारा छोड़ने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें