National

पतंजलि को टारगेट कर रहे, मैं गलत हूं तो मौत की सजा मिले, सुप्रीम कोर्ट में दूंगा सबूत- रामदेव

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद उत्पादों को कड़ी फटकार लगाई थी और सख्ती से कहा था कि वे भ्रामक विज्ञापन बंद करें। इस मामले पर स्वामी रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बाबा रामदेव ने कहा कि हमें लगातार टारगेट किया जा रहा है।

मेरे पीछे मेडिकल माफिया पड़ा है

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के खिलाफ पिछले पांच साल से प्रोपेगेंडा चल रहा है। मेरे पीछे मेडिकल माफिया पड़ा है। उन्होनें कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। हम झूठे वादे नहीं करते। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बार में विज्ञापनों मे झूठे और भ्रामक दावे करने के प्रति आगाह किया था।  

हम झूठे है तो मौत की सजा मिले- रामदेव

वहीं अब योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा, कल से खबर मिल रही है कि पंतजलि को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप गलत प्रचार करेंगे तो जुर्माना लगेगा। इस पर बाबा रामदेव ने कहा, हम कोई गलत प्रचार नहीं कर रहे हैं। अगर हम झूठे हैं तो हम पर 1000 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाएं और हम मौत की सजा के लिए भी तैयार हैं। लेकिन यदि हम झूठे नहीं है तो उन लोगों को सजा दें जो सच में झूठा प्रचार कर रहे हैं। पिछले 5 सालों से रामदेव और पतंजलि को निशाना बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

मुझे सुप्रीम कोर्ट में बोलने का मौका मिले

बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे रिसर्च और सबूतों के साथ सुप्रीम कोर्ट मे बोलने का मौका मिलें। हम सुप्रीम कोर्ट के सामने सारी रिसर्च और एविडेंस रखने को तैयार हैं। उन्होनें कहा कि एलोपैथी के पास पैसे की ताकत है और हमारे पास ज्ञान की ताकत है। हमारे पास संतो के ज्ञान की विरासत है, हम गरीब नहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें