HighlightUdham Singh Nagar News

व्यवसायिक वाहनों में नहीं मिले डस्टबिन तो होगा चालान

 

taxi

 

रुद्रपुर का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी के मद्देनजर परिवहन विभाग ने रुद्रपुर में चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में डस्टबिन रखने का आदेश दिया है। ताकि गंदगी के अम्बार से सड़के सुरक्षित रहे। वही वाहनों में डस्टबिन न मिलने पर वाहन स्वामी का चालान किया जाएगा।

बड़े वाहनों में दो डस्टबिन रखने के आदेश

व्यावसायिक परमिट लेने से पहले हर नए वाहन में डस्टबिन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा। सभी छोटे व्यवसायिक वाहनों में एक डस्टबिन और डस्टबैग लगाना अनिवार्य है। जबकि बस और बड़े वाहनों में परिवहन विभाग ने दो डस्टबिन रखने के आदेश दिए हैं।

नहीं मिले डस्टबिन तो होगी सख्त कार्रवाई

मीडिया में प्रकाशित एआरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार के बयानों के अनुसार, इसके लिए सभी व्यावसायिक वाहन चालकों को 10 दिन का समय दिया गया है। जिस व्यावसायिक वाहन मेें 20 फरवरी के बाद डस्टबिन और वीएलटीडी नहीं मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें