Big NewsNational

श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के घर आने वाली लड़की की हुई पहचान

shradha walker murder case

श्रद्धा वालकर की हत्या करने के आरोपी आफताब ने डेटिंग एप बम्बल के द्वारा एक और लड़की को अपने घर पर बुलाया था। दिल्ली पुलिस ने अब उस लड़की की पहचान कर ली है। हैरानी वाली बात है कि ये लड़की पेशे से साइकॉलजिस्ट है। जो दूसरे के दिमाग का इलाज करते हैं लेकिन वह हत्यारे आरोपी आफताब के दिमाग को नहीं पढ़ पाई।

बता दें कि साइकॉलजिस्ट यानी मनोचिकित्सक मानसिक रूप से बीमार लोगों का उपचार करते हैं। लोग मनोचिकित्सक के पास ही अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने अब इस लड़की से संपर्क साध लिया है। पुलिस इससे आफताब के बारे में ज्यादा जानकारी लेगी। आफताब ने इस लड़की को अपने घर भी बुलाया था। जब यह लड़की आफताब से मिलने उसके घर आई थी, तब श्रद्धा के शव के टुकड़े घर के फ्रिज में ही रखे हुए थे।गौरतलब है कि आफताब को दिल्ली पुलिस एक शातिर हत्यारा बता रही है। पुलिस उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रही। पुलिस को लग रहा है कि आफताब पुलिस के भ्रम में डालने के लिए बहुत सी झूठी बातें बता रहा है, इसलिए दिल्ली पुलिस उसका नार्काे टेस्ट करा रही है।

अबतक 19 घंटे की हुई पूछताछ

श्रद्धा हत्याकांड की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी आफताब का 2 बार पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा चुका है। उससे करीब 19 घंटे तक पूछताछ की गई है। आफताब से करीब 40 सवाल पूछे गए, लेकिन आफताब ने अब तक इस हत्याकांड से जुड़ा पूरा सच नहीं बताया है। आज आफताब की पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है, ऐसे में आज एक बार फिर उसकी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के साथ उसकी रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी।

Back to top button