Big NewsUttarakhand

ICSE board result : ICSE बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जहां 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं। तो वहीं 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए हैं।

ICSE बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी

आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गए हैं। बता दें कि आईसीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा में लखनऊ की प्रियंवदा सिंह ने 99.20 % अंक प्राप्त किए हैं। बात करें उत्तराखंड की तो दून कैंब्रिज स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा ने टॉप किया है। विधि त्रिवाल ने पीसीएम स्ट्रीम में 95.25% अंक हासिल किए हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र cisce.org या results.cisce.org पर जाएं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें