Big NewsNainital News
IAS SUDHANSHU PANT बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, नैनीताल से है खास नाता

राजस्थान को अपने नए मुख्य सचिव मिल गए हैं। आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। भारत सरकार ने सुधांशु पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की अनुमति दे दी है। बता दें पंत का नैनीताल से खास नाता रहा है।
IAS SUDHANSHU PANT बने राजस्थान के नए CS
1991 बैच के आईएएस सुधांश पंत की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई है। देहरादून से 12वीं करने के बाद पंत ने खड़कपुर से बीटेक किया। साल 1991 में वह आईएएस बने। सुधांश का नैनीताल के मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में आवास भी है।
दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर थे तैनात
सुधांशु पंत ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब केंद्रीय स्तर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया गया है।