Big News : बड़ी खबर। IAS राम विलास यादव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर। IAS राम विलास यादव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Ram-Bilas-Yadav-IAS-

Ram-Bilas-Yadav-IAS-

 

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS राम विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें देर रात हिरासत में ले लिया गया।

आपको बता दें कि राम विलास यादव पिछले काफी दिनों से विजिलेंस के राडार पर थे। वो लगातार विजिलेंस के सामने पेश होने से बचते रहे लेकिन हाईकोर्ट की फटकार के बाद वो बुधवार को ही विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे। राम विलास यादव से विजिलेंस ने लंबी पूछताछ की। उनसे देर रात तक पूछताछ होती रही है। तड़के सुबह तकरीबन तीन बजे के आसपास उनको विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राम विलास यादव ने बुधवार को विजिलेंस को दस्तावेजों के बंडल सौंपे हैं। इनमें उनके बैंक अकाउंट डिटेल्स, उनके बच्चों के अकाउंट डिटेल्स, उनकी पत्नी के नाम स्कूल से जुड़े खातों की डिटेल्स, गिफ्ट डीड इत्यादि के बारे में जानकारी सौंप दी है।

बड़ी खबर। फिर गुस्से में मंत्री रेखा आर्या, इस IAS के खिलाफ कार्रवाई को लिखी चिट्ठी

हालांकि विजिलेंस इससे संतुष्ट नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि कई बेनामी संपत्तियों के बारे में राम विलास यादव जवाब नहीं दे पाए। इसके साथ ही कई लेनदेन के बारे में भी उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। ऐसे में विजिलेंस ने राम विलास को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ही राम विलास यादव को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए थे इसके बाद कार्मिक विभाग ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए थे।

Share This Article