भारत का अगला कैबिनेट सचिव 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी टीवी सोमनाथन को नियुक्त किया गया है। वह 30 अगस्त को अपना पदभार संभालेंगे। पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर कैबिनेट सचिव का पदभार संभालने तक वह कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ते रुप में काम करेंगे। फिलहाल सोमनाथन केंद्रीय वित्त सचिव और व्यय सचिव के रुप में कार्यरत है। वे मौजूदा कैबिनेट सचिव राजीव गौवा की जगह लेंगे। राजीव गौबा ने 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था। गौबा ने 5 साल पहले 30 अगस्त 2019 को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला था।
30 अगस्त को संभालेंगे सोमनाथन पद
भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30 अगस्त 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रुप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रुप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर कैबिनेट सचिव के रुप में कार्य करने तक लागू रहेगा।
कई महत्तवपूर्ण पदों पर किया काम
बता दें कि टी.वी.सोमनाथन को उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के लिए जाना जाता है। वह कई महत्तवपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट सचिव का पद सरकार में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्तवपूर्ण भूमिका होती है। माना जा रहा है कि टी.वी.सोमनाथन की नियुक्ति से सरकार को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।