UttarakhandBig News

IAS Deepak Rawat ने गाया पहाड़ी गीत, मतदान के लिए किया मतदाताओं को जागरूक

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की तरफ से मत-प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस बीच मशहूर आईएएस दीपक रावत का नया अवतार देखने को मिला है। कुमाऊं कमिश्नर ने पहाड़ी गीत गाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया है। उनका ये गीत भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल जो रहा है।

IAS Deepak Rawat ने गाया पहाड़ी गीत

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोकतंत्र के इस महापर्व में पहाड़ी बोली के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। दीपक रावत ने ‘हिट ओ आमा बुबू मतदान करी ऊलां बोल से गीत रिकॉर्ड किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। गीत में वो पहाड़ी बोली में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। गीत में दीपक रावत 18 वर्ष के नव वोटर युवाओं को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

कुमाऊं कमिश्नर के नए अंदाज ने सबको चौंकाया

गीत में लोकतंत्र फुल सपोर्ट लाइन का इस्तेमाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है। बता दें ये गीत 2 मिनट 5 सेकंड का है। जिसमें सभी को मतदान करने को लेकर आह्वान किया गया है। आईएएस अधिकारी दीपक रावत हमेशा से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी फॉलोअर्स हैं। कुमाऊं कमिश्नर के इस नए अंदाज ने सबको चौंका दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें