
भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होनें अपनी मांग न सुनी जाने के कारण बड़ा ऐलान किया है।
बजरंग पुनिया ने किया ऐलान
बजरंग पुनिया के पोस्ट में ऐलान किया कि, मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।
मनमानी और तानाशाही को लेकर रहा विरोध
दरअसल, इस साल की शुरुआत से ही भारतीय पहलवानों का एक तबका भाकतीय कुश्ती महासंघ में बृजभूषण शरण सिंह की चल रही मनमानी और तानाशाही को लेकर विरोध कर रहा है। बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का भी आरोप है। बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी से सांसद है और लंबे समय से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे हैं।
11 महीनों का आंदोलन बेअसर
पहलवानों के लंबे आंदोलन के बाद उन्हें हाल ही में अपना अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि जो नए अध्यक्ष बनाए गए हैं, वह भी बृजभूषण के खेमे से ही हैं। ऐसे मे पहलवानों का पिछले 11 महीने से चल रहा आंदोलन पूरी तरह से बेअसर रह गया है। यही कारण है कि बजंरग पूनिया ने अपना पदक लौटाने का ऐलान कर दिया है।