HighlightNational

पति ने शरीर की बनावट को लेकर मारा ताना, पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा ली आग

 

पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है लेकिन पति पत्नी के बीच कभी कभी विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। कोई आत्महत्या कर लेता है तो कोई हत्या. बता दें कि देश से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे अब पति एक बार के लिए पत्नी को टोकने से पहले 10 बार सोचेंगे।

आपको बता दें कि सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने इसलिए आत्महत्या करली क्योकि उसके पति ने उसकी शरीर की बनावट पर ताना मारा था। उससे वो हताश हो गई और गुस्से में आकर महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया औऱ आग लगा ली। ये देख मौके पर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाने के बाद महिला को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के माता-पिता ने उसके पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया गया कि पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें