HighlightNational

पति ने जींस पहनने से रोका तो पत्नी ने उठाया से कदम…

TRENDING STORIES
concept

अहमदाबाद : पत्नी के जींस पहनने पर पति के जरिए तलाक की धमकी देने का एक हैरान करने वाला मामला अहमदाबाद में सामने आया है। हालांकि महिला ने पति को करारा जवाब दिया है और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसे जींस नहीं पहनने देता है और जो लड़की जींस पहनती हैं, उन्हें अपशब्द कहता है। महिला ने ना सिर्फ अपने पति बल्कि ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि जब वो जीन्स पहनकर नौकरी के लिए जाती है तो घरवाले उसे तलाक देने की धमकी देते थे।

37 साल की मुस्लिम महिला की शादी दो साल पहले हुए थी। महिला की यह दूसरी शादी है, जबकि उसके पति की यह तीसरी शादी है। महिला ने शादी से पहले ही पति के साथ अकेले रहने की बात कही थी। पति इस पर साथ था। दो साल तक तो दोनों खुश भी थे।

बाद में महिला के पति ने उसे ससुराल में रहने और मॉर्डन कपड़े ना पहने की बात को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने बात नहीं मानी तो उसे तलाक की धमकी देने लगा। इसके अलावा महिला का पति उस पर नौकरी छोड़ने का भी दबाव बना रहा था। इस बात से भी धमकाया जाता था की वो अपने मायके वालों के साथ रिश्ता क्यूं रखती हैं।
महिला को पति के जरिए ये भी धमकी दी जाती थी कि अगर उसने जीन्स पहना या कहीं गयी तो वो उसे तलाक देकर चौथी शादी कर लेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें