Big NewsHaridwar News

पत्नी की हत्या कर भागा पति, ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में पत्नी की हत्या कर पति हरिद्वार भाग गया। लक्सर रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला का शव देहरादून स्थित उनके किराए के मकान से बरामद किया है।

पत्नी की हत्या कर लगाया मौत को गले

घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकशाह नगर की है। मामले को लेकर एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराए के कमरे में रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव

ज्ञानप्रकाश का शव गुरुवार दोपहर को हरिद्वार के लक्सर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस न इ घटना की सूचना व्यक्ति के परिजनों को दी। तब जाकर मामले पता चला की उसकी पत्नी उसके साथ नहीं है। पुलिस जब मामले की जानकारी देने व्यक्ति के घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी का शव देख होश उड़ गए।

सात साल पहले हुई थी दोनों की शादी

बता दें सात साल पहले ज्ञानप्रकाश और रामबेटी की शादी हुई थी। देहरादून में रहकर मृतक मजदूरी का काम करता था। महिला के गले पर घोंटे जाने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है गृहक्लेश और शक के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञानी के फूफा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें