National

मांग भरते ही पति की मौत, खुशियां बदली मातम में

भागलपुर में एक नई दुल्हन के लिए उसका शादी वाला खास दिन कुछ ही मिंट में बेहद बुरें दिन में बदल गया। कुछ ही मिंट में दुल्हे ने जैसे ही दुल्हन की मांग भरी वैसे ही उसकी मांग उजड़ गई। मांग भरने के 2 घंटे के बाद दुल्हे की मौत हो गई और खुशियां मातम में बदल गई।

अचानक हुआ सीने में दर्द

घरवालों ने जानकारी दी कि झारखंड के चाईबासा के जन्मजय कुमार झा की बेटी आयुषी की शादी खंजरपुर निवासी विनीत कुमार से तय हुई थी। विनित पेशे से इंजीनियर था। विनित के सीने में शादी से एक दिन पहले भी दर्द हुआ था। उस दौरान हमने दैस का दर्द समझकर उसे दवाई दी और कुछ ही देर में उसका दर्द ठीक हो गया। वहीं अगले दिन बारात लेकर पहुंचा और सिंदूरदान के 2 घंटे बाद अचानक वह जमीन में गिर गया। आननफानन में उसे अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि विनित को हार्ट अटैक आया था और उसका हार्ट रप्चर हो गया था जिस कारण उसकी मौत हुई।

घटना के बाद से दुल्हन बेहोश

वहीं दुल्हे विनित की मौत के बाद से ही दुल्हन बार-बार बेहोश हो रही है । हर कोई इस घटना के बाद से सन्न है। परिवार में मातम पसरा है। किसी ने नहीं सोचा था कि उनके घर का बेटा अपनी शादी के दिन इस तरह दुनिया को अलविदा कह देगा।  घटना बुधवार की देर शाम भागलपुर के मीरजान्हत शीतला स्थान स्थित मातेश्वरी विवाह भवन की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें