Big NewsHaldwani NewsNainital News

पत्नी की निर्मम हत्या कर पति हुआ फरार, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हो गया। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतका का बेटा घर पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हुआ चावल कारोबारी पति

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद चावल कारोबारी फरार हो गया। खून से लथपथ महिला का शव घर पर बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

बेटे के घर पहुंचने पर हुआ हत्या का खुलासा 

हत्या का खुलासा तब हुआ जब उसका बेटा घर पहुंचा। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति यूनुस चावल की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी उस से अलग रहती है।

यूनुस अपनी दूसरी पत्नी सीमा के साथ रहता था। सीमा ने भी युनुस से दूसरी शादी की थी। सीमा की पहली शादी से चार बच्चे हैं। जो कि अपने पिता के साथ रहते हैं। सीमा ने अपने पहले पति को तलाक दे दिया था। सीमा मूलरूप से बिहार के बेतिया की रहने वाली थी।

मृतका युनुस की दूसरी पत्नी थी। शनिवार रात करीब आठ बजे जब सीमा का बेटा मां से मिलने पहुंचा। वहां पहुंकर वह चौंक गया। उसकी मां की लाश कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद उसने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शुरू की फरार पति तलाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। गले और पेट पर चाकू के निशान थे। पास से खून से सना चाकू पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

हत्या के बाद से ही मृतका का पति फरार है। पुलिस ने चावल कारोबारी यूनुस की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगा दिया है। इसके साथ ही इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें