Big NewsUttarakhand

अंकिता हत्याकांड में आरोपियों पर देह व्यापार की भी धाराएं लगीं, अब बचना और मुश्किल

pulkit arya and ankita aryaअंकिता हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्या की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने इस मामले में नई धाराएं जोड़ दीं हैं।

इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने कई नए तत्थ आए हैं। इसी जांच के तहत पता चला है कि पुलकित न सिर्फ अंकिता को देह व्यापार की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा था बल्कि उसके साथ खुद भी संबंध बनाना चाहता था।

एसआईटी ने इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की है। इनमें आरोपी के रिजार्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एसआईटी को पता चला है कि पुलकित ने गलत नीयत के साथ अंकिता को गले लगाने की भी कोशिश की। इसके साथ ही शराब पीकर रिजार्ट में आए एक मेहमान के गले लगाने पर अंकिता की आपत्ति को भी उसने दरकिनार कर अंकिता को चुप रहने के लिए कहा।

इन सभी तत्थों को एक साथ जोड़ते हुए एसआईटी ने मुकदमे में अब देह व्यापार अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 क (गलत निगाह रखना और संबंध बनाने को कहना) की धारा जोड़ दी है। पहले से ही इस मुकदमे में हत्या (आईपीसी 302), आपराधिक षड्यंत्र (आईपीसी 120बी) और साक्ष्य छुपाना (आईपीसी 201) धाराएं जोड़ी जा चुकी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें