Big NewsHaridwar NewsRoorkee News

मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम

हरिद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मकान में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में लाल वाली गली निकट पुरानी तहसील में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत

मृतक की पहचान निसार अहमद के रूप में हुई है। आग लगने से घर में रखा सारा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें