Haridwar NewsBig News

बाड़े में लगी भीषण आग, जिंदा जली 20 से अधिक बकरियां

हरिद्वार में नगर पंचायत के गांव महमूदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाड़े में भीषण आग लग गई। आग लगने से 20 से अधिक बकरियां जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

बकरी के बाड़े में लगी भीषण आग

घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड आठ में सुल्ताना पत्नी नूरुद्दीन का बकरी पालन का काम है। देर शाम बकरी बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें 20 से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

सुल्ताना ने बताया उसने अपने घर के पास झोपड़ी डालकर करीब 30 बकरियां बांधी हुई थी। महिला खेत से चारा लेने के लिए गई हुई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में बाड़े में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लेकिन तब तक बाड़े में बंधी करीब 20 बकरियों की मौत हो गई।

महिला ने की आर्थिक सहायता की मांग

पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी है। उसने बताया कि उसे लगभग डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसने अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बकरियों पाली थी। महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें