Dehradun NewsHighlight

टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, हुआ लाखों का नुकसान

ऋषिकेश में परशुराम चौक में स्थित एक टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना रविवार देर शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक परशुराम चौक के पास एक टेंट के गोदाम से लोगों ने धुंआ उठता हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गोदाम के मालिक को दी। सूचन मिलते ही गोदाम के मालिक मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे।

घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

दमकल विभाग के कर्मियों ने चार से पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें 12 गाड़ियां पानी की डालने के बाद टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की घटना के दौरान बाजार में अफरा तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि आग आसपास के प्रतिष्ठानों तक नहीं पहुंची।

आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

गोदाम के मालिक ने बताया कि कुछ ही दिन पहले गोदाम में नया सामान आया था। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए थी। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें