ठंड के दिनों में गाड़ी के शीशों में तुरंत ही ओस जम जाती है। जिसे हटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई कपड़ा इस्तेमाल करता है तो कोई वाइपर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये सारे तरीके गलत है। गाड़ी के शीशे पर जमे ओस को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इसका सही तरीका बताया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप भी जानें इस वीडियो में क्या जानकारी दी गई है।
ओस से जमे शीशे कैसे करते है साफ?
वायरल वीडियो में जब लोगों से पूछा जाता है कि सर्दियों में कार चलाते समय अगर उनकी गाड़ी के शीशों पर ओस जमा होता है तो वो क्या करते हैं? इसका जवाब में लोगों ने अलग-अलग तरीके बताएं। किसी ने कहा कपड़े से साफ करता हूं तो किसी ने कहा वाइपर मारता हूं तो किसी ने कहा कि हम सारे शीशे डाउन कर देते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन सभी तरीकों को गलत बताया।
दिल्ली पुलिस ने बताया सही तरीका
दिल्ली पुलिस ने सही तरीका बताते हुए कहा कि शीशे में जमे ओस को हटाने के लिए हमें अपने कार में लगे एसी वेन्ड को स्क्रीन पर करना होता है और AC के टेम्परेचर को हीट मोड पर लाना है। ऐसा करने से आपके गाड़ी के फ्रंट स्क्रीन से धीरे-धीरे ओस हट जाएगी।
ओस हटाने का एक और तरीका
इसके अलावा एक और तरीका है जिससे कार के शीशे पर जमे ओस को हटाया जा सकता है। रियर विन्ड स्क्रीन से फॉग को हटाने के लिए आजकल नई कारों में डिफॉगर बटन आ गए हैं। आप इसे यूज करके शीशे पर जमे ओस को हटा सकते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @DelhiPolice के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है।