HighlightHaldwani NewsNainital News

दीवाली को लेकर अग्निशमन विभाग कितना तैयार ?, एसपी सिटी ने किया फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण

दिवाली के त्यौहार को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है। हल्द्वानी शहर में अग्निशमन विभाग कितना तैयार है इसको लेकर एसपी सिटी ने अग्निशमन विभाग के फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण किया।

एसपी सिटी ने किया फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण

दीपावली में आतिशबाजियों के चलते लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जिसको देखते हुए शहर में 14 फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं। जिस से इमरजेंसी में तत्काल शुरू कर आग को काबू पाया जा सके। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सीएफओ के साथ सभी फायर हाइड्रेंट स्थल का निरीक्षण किया।

Nainital

सभी फायर हाइड्रेंट पाए गए सही

एसपी सिटी ने बताया कि दीपावली त्यौहार में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है।

Nainital

शहर में लगे फायर हाइड्रेंट की चेकिंग की गई है और अभी तक सभी फायर हाइड्रेंट सही पाए गए हैं। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के स्टाफ को भी 24 घण्टे अलर्ट पर रखा गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें