Big NewsUttarkashi

पत्थरबाजी से लेकर लाठीचार्ज, अचानक उत्तरकाशी में कैसे हो गया इतना बड़ा बवाल ?, तस्वीरों में देखें हाल

उत्तरकाशी में आज जमकर बवाल हुआ है। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। इसके साथ ही वहां पर पत्थरबाजी भी की गई। जिसमें पुलिस के जवान सहित कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि अचानक उत्तरकाशी में इतना बड़ा बवाल कैसे हो गया ?

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल

उत्तरकाशी में एक मस्जिद है जिसे हिंदू संगठन के लोग अवैध बता रहे हैं। इस मस्जिद को हटाने की मांग काफी समय से की जा रही है। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल ने 24 अक्टूबर को जन आक्रोश रैली का ऐलान किया।

uttarkashi
लाठीचार्ज

आज जन आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान उत्तरकाशी बाजार और डुंडा बाजार भी बंद रहा। जन आक्रोश रैली को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के पास पुलिस और लोगों की धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

uttarkashi
उत्तरकाशी में बवाल

रैली के दौरान हुआ पथराव

बता दें कि जन आक्रोश रैली के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिस वाले घायल हो गए। उसके साथ ही रैली कर रहे कई लोग भी इसमें घायल हुए हैं। पत्थरबाजी के दौरान दर्शन भारती को भी चोटें आई हैं।

uttarkashi
पत्थरबाजी में दर्शन भारती भी घायल

मस्जिद को बताया जा रहा है अवैध

उत्तरकाशी में जिस मस्जिद को लेकर बवाल हो रहा है उसे हिंदू संगठन के लोगों द्वरा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन इस मस्जिद के सरकारी भूमि पर अवैध रूप से ना बने होने होने के लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर चुका है। लेकिन लोग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है।

uttarkashi
कई पुलिसकर्मी घायल

इस मामले में गढ़वाल आईजी करन सिंह नगन्याल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि रैली के लिए परमिशन ली गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिस मस्जिद के अवैध होने को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है वो बिल्कुल वैध है। इसे लेकर डीएम ने खुद जांच की है। मस्जिद किसी की निजी जमीन पर बनी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button