National

संसद में कितना खतरनाक था वो स्प्रे जिसने फैलाई गैस, जानें यहां

संसद के शीतकालीन सत्र में दो अनजान शख्स कूद गए। जिसके बाद सदन में अफरा तफरी मच गई। सदन में कूदते ही दोनों शख्स ने स्प्रे किया। इस बीच सदन में तैनात सुरक्षा गार्डों ने दोनों को पकड़ा। इस अफरा-तफरी को देखते हुए कई सांसद सदन से बाहर आ गए। वहीं संसद के बाहर भी दो लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आइये जानते हैं दोनों के पास वो स्प्रे वाली चीज क्या थी।

खतरनाक नहीं था स्प्रे

मिली जानकारी के मुताबिक, सदन में दोनों युवकों के पास से कलर स्मोक स्प्रे मिला है। ये एक फॉर्मूले के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है। इसमें एक ऑक्सीडाइजर, एक ईंधन, एक मॉजरेटर होता है ताकि प्रतिक्रिया को बहुत गर्म होने से बचाया जा सके, और एक पाउडर कार्बनिक डाई होता है। बता दें कि इससे कोई खतरा नहीं रहता। ये अक्सर माउंटेन पर चढ़ने वाले लोगों के पास होता है ताकि कोई आपातकाल हो तो मदद बुलाई जा सके।

स्प्रे करने वाली चीज खतरनाक नहीं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि दोनों को पकड़ लिया गया है, साथ ही उनका सामान भी जब्त कर लिया है। स्प्रे करने वाली चीज खतरनाक नहीं थी। मामले में एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल जांच कर रही है, पूरी जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। इस घटना के बारे में सभी सांसदों से बात करूंगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें