National

कैसे मिलती है आम नागरिक को संसद के अंदर एंट्री, जानें यहां

बुधवार को संसद के बाहर प्रदर्शन और अंदर दो युवकों के संसद दीर्घा में कूदने के बाद बवाल मच गया है। संसद के बाहर और अंदर इन्होनें स्प्रे से धुआं उड़ाया। इसके साथ ही इन्होनें तानाशाही नहीं चलेगी का नारा भी लगाया।  यह घटना संसद में हुई बड़ी चूक को दिखाती है। सभी के मन में सवाल है कि आखिर कैसे आम लोगों को संसद भवन के अंदर एंट्री मिलती है। आइये जानते हैं यदि किसी आम नागरिक को संसद के अंदर जाना है तो उसे क्या करना होता है।

ऐसे मिलती है संसद के अंदर एंट्री

बता दें कि संसद में आम लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही देखने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए किसी सांसद द्वारा रिकमंडेशन चाहिए होती है। इसके बाद एक पास बनता है जिस पर उस सांसद का नाम लिखा होता है जिसने आपका नाम अप्रूव किया होता है। आम तौर पर सांसदों के संसदीय क्षेत्र के लोग सांसद की सिफारिश से पास बनवाकर कार्यवाही देखने के लिए जाते हैं।

इस पास को ग्रुप या इंडिविजुअल बनवाया जा सकता है। इसके अलावा कई बार स्कूली बच्चों को भी संसद की विजिट पर ले जाया जाता है। इसके लिए अलग पास बनता है। आप चाहें तो संसद सचिवालय से भी पास बनवा सकते हैं।  

एक टाइम लिमिट के लिए मान्य होता है पास

पास के साथ संसद पहुंचने पर पहले गेट पर चेकिंग प्रोसेस से गुजरना होता है। यहां फोन समेत दूसरे गैजेट जम कर लिए जाते हैं। इसके बाद अंदर एंट्री मिलती है। इसके बाद दो लेयर चेकिंग और होती है। उसके बाद आपको जिस हाउस में कार्यवाही देखने जाना है यानी लोकसभा या राज्यसभा, इस बात की जानकारी देनी होती है। इसके बाद यहां चेकिंग होती है और फिर एंट्री मिलती है। दर्शक दीर्घा सदन के ऊपर होती है। यह दर्शक दीर्घा सदन की कार्यवाही देखने के लिए होती है। जो भी पास बनता है वह एक टाइम लिमिट के लिए मान्य होता है।

आज ऐसे घुसे दोनों शख्स

आज (13 दिसंबर 2023) को हुई घटना में जानकारी के मुताबकि लोकसभा में घुसे दो शख्स मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के लोकसभा विजिटर पास से अंदर गए थे। इन लोगों ने संसद में टियर गैस फेंकी जिससे धुआं उड़ा। हालांकि, इन दोनों को सांसदों ने पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें