Pauri Garhwal NewsBig News

बेटे के साथ नोएडा जा रही थी महिला, ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

कोटद्वार से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसा मेरठ-पौड़ी हाईवे का है। बताया जा रहा ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है।

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक हादसा कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सुखरौ नदी पर बने पुल के पास का है। बताया जा रहा कि कार में सवार होकर महिला अपने बेटे के साथ पौड़ी से नोएडा की ओर जा रही थी। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच ट्रक और कार की जोरदार भिड़त हो गई। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है ।

बेटे के साथ नॉएडा जा रही थी महिला

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक उर्मिला देवी निवासी धरकोट पौड़ी अपने बेटे जीतेन्द्र के साथ कार में नोएडा जा रही थी। कोटद्वार नजीबाबाद के पास गैस से भरे ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसकी मां उर्मिला देवी की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

घटना के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल जीतेन्द्र का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें