Dehradun NewsHighlight

मुख्यमंत्री घसियारी योजना का शुभारंभ करेंगे गृह मंत्री, जानिए क्या मिलेगा इससे लाभ

amit shah

देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधनसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। शाह रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं इससे पहेल रेखा आर्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट शाह के स्वागत के लिए पहुंचीं लेकिन स्वागत लिस्ट में खुद का नाम ना होने पर नाराज होकर देहरादून लौट गईं।

साधू संतों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

वहीं बता दें कि घसियारी योजना का शुभारंभ करने के बाद अमित शाह आइआरडीटी सभागार में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे और फिर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और साधू संतों से मुलाकात करेंगे।

क्या है घसियारी योजना

घसियारी योजना के तहत पशुपालकों को पशुआहार (साइलेज) के 25 से 30 किलो के वैक्यूम पैक्ड बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 फीसद तक वृद्धि होगी। इस योजना के लागू होने से पशुओं के लिए चारा जुटाने के लिए महिलाओं के सिर से बोझ कम होगा और उनके समय और श्रम की बचत होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें