Big NewsNational

गृह मंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों के इस कायरना हरकत के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है और नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी।इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह आज अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे. सुबह ही अमित शाह दिल्ली से जगदलपुर के लिए रवाना हुए. जगदलपुर में ही गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल पर एक बड़ी बैठक भी की. इससे पहले दिल्ली में अमित शाह ने बड़ी बैठक की थी, जिसमें खुफिया एजेंसियों के साथ अर्धसैनिक बलों के अफसर शामिल थे.

ये जवान हुए शहीद

बीजापुर नक्सल हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। शहीद जवानों में 8 जवान डीआरजी के, एसटीएफ के 7, सीआरपीएफ कोबरा के 8 जवान और बस्तर बटालियन के एक जवान शामिल हैं। इस हमले में अकेले बीजापुर के 7 जवान शहीद हुए हैं। डीआरजी की बात करें तो शहीद जवानों में सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज जांजगीर, हेड कांस्टेंबल रमेश कुमार जुर्री, कांकेर, नारायण सोढ़ी बीजापुर, रमेश कोरसा बीजापुर, सुभाष नायक बीजापुर, किशोर एंड्रिक बीजापुर, सनकूराम सोढ़ी बीजापुर, भोसाराम करटामी, बीजापुर शामिल हैं।

एसटीएफ की बात करें तो एसटीएफ में शहीद श्रवण कश्यप, बस्तर, रामदास कोर्राम कोंडागांव, जगतराम कंवर राजनांदगांव, सुखसिंह फरस, गरियाबंद, रामशंकर पैकरा सरगुजा, शंकरनाथ बीजापुर शामिल हैं।

वहीं कोबरा सीआरपीएफ के शहीद जवानों की बात करें तो इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास असम, रामकुमार यादव उत्तर प्रदेश,  धर्मदेव कुमार चंदौली उत्तर प्रदेश , शाखापुरी मुराली गुंटूर आंध्रप्रदेश, रथू जगदीश आंध्रप्रदेश, शंभू राय त्रिपुरा, बबलू रंभा आसाम शामिल हैं। हालांकि पहले  जम्मू-कश्मीर के राजेश्वर सिंह मनहास का नाम भी शहीद में था, लेकिन अभी तक उनका शव नहीं मिला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें