National

पीएम मोदी ने दी पूर्व सीएम प्रकाश बादल को श्रद्धांजलि, पंजाब में 27 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे। जहां दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा गया था।

केसरिया पटका बांधकर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी सिख धर्म के नियमानुसार सिर पर केसरिया पटका बांधकर पहुंचे थे। वह करीब 10 मिनट तक शोक सभा में रहे और प्रकाश सिंह बादल को याद किया। अरदास के बाद प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में उनके पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है।

बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

राष्ट्रीय शोक की घोषणा

केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।

पंजाब में 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान

पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि 27 अप्रैल को पैतृक गांव में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें