UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

10 अगस्त को भी मौसम खराब रहने के आसार, इस जिले में किया अवकाश घोषित, डीएम ने आदेश किए जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद चमोली के जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में आगामी 10 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। डीएम ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। वहीं चमोली में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

chamoli news

डीएम ने जारी किए आदेश

बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों और सरकारी, निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए 10 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें