Big NewsHighlight

उत्तराखंड में जन्माष्टमी की छुट्टी का आदेश जारी

khabar uttarakhand news alertउत्तराखंड में जन्माष्टमी के त्यौहार की सरकारी छुट्टी 18 अगस्त की बजाए अब 19 अगस्त को होगी। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शासन की ओर से जरी आदेश में लिखा है – सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G / 2021-74 (सा0) / 2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनाक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

UKSSSC पेपर लीक। बोल रहा है हाकम, राज खोल रहा है हाकम, आका का होगा खुलासा!

हिन्दू पंचाग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरुवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त के अनुसार लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनांक 18 अगस्त, 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तदनुसार विज्ञप्ति दिनांक 02 दिसम्बर 2021 यथासंशोधित समझी जाए।

उत्तराखंड में जन्माष्टमी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें