Nainital NewsHighlight

कुमाऊं के जनपदों में आज खेली जाएगी होली, नैनीताल DM ने जारी किया छुट्टी का आदेश

कुमाऊं मंडल के जनपदों में 26 मार्च यानी आज होली खेली जाएगी। नैनीताल जिला प्रशासन ने आज के लिए होली की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दें सोमवार को दोपहर में ये आदेश जारी किया गया है।

नैनीताल DM ने जारी किया आदेश

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए अष्टमी के अवकाश को होली के अवकाश में संशोधन किया है। बता दें कि जिलेभर में लोगों को लगातार संशय की स्थिति बरकरार थी। कुमाऊं जनपदों में आज होली खेली जाएगी।

यहां जाने क्या खुला रहेगा और क्या बंद

आदेश में कहा गया है कि नैनीताल जनपद के अंतर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक/कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किए गए स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के लिए घोषित किए गए अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा रहा है।

नैनीताल जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी कार्यालय भी मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें