HighlightPauri Garhwal News

HNB केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर ABVP ने मारी बाजी

हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी जबकि उपाध्यक्ष पद एनएसयूआई प्रत्याशी ने बाजी मारी है। जिसके बाद से नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है।

HNB केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न

हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाला। बीजीआर परिसर पौड़ी में ठीक 24 साल बाद कॉलेज को छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर छात्रा ने जीत दर्ज की है।

24 साल बाद अध्यक्ष पद पर छात्रा ने जीत की हासिल

बता दें कि ये जीत एबीवीपी की खाते में रही। यहां छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर एबीवीपी की अभिरुचि नौटियाल ने जीत की दर्ज करते हुए एनएसयूआई के राजकुमार नेगी को 46 वोट से हराया। अभिरुचि को कुल 275 वोट मिले जबकि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार 229 वोट ही जुटा पाए।

सहसचिव पद पर निर्विरोध जीते संदीप मवालिया

वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आलोक नेगी ने जीत दर्ज कर 345 वोट हासिल किए।उन्होंने एबीवीपी के प्रेम चंद्र गुजर को 202 वोट हराया। सचिव पद पर एनएसयूआई के अमन नेगी ने 46 वोट से आर्यन ग्रुप के प्रत्याशी आशीष नेगी को हराया। इसी तरह से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आर्यन ग्रुप के अंकुश थपलियाल ने जीत दर्ज कर 129 वोट से एबीवीपी के अभिषेक जुगरान को हराया। बात करें कोषाध्यक्ष पद की तो इस पर एबीवीपी के तुषार पुंडीर जीते। जबकि सहसचिव पद पर एनएसयूआई के संदीप मवालिया ने निर्विरोध जीते।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें