EntertainmentHighlight

बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिग बॉस 13 फेम और फेमस यूट्यूबर विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भाऊ पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और धारा 144 के नियमों का पालन न करने की वजह से हिरासत में लिया गया है.

दरअसल मुंबई के कई छात्र संगठनों कुछ दिनों से 12वीं की परीक्षा रद्द करने और फीस माफ करने की मांग को लेकर दादर शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इन्हीं को सपोर्ट करने के लिए हिंदुस्तानी भाऊ शिवाजी पार्क पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भाऊ के अलावा सोशल मीडिया पर कई और सेलिब्रिटी भी छात्रों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें