Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद : महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा हो सकते हैं शामिल, मस्जिद मोहल्ले में धारा 163 लागू

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद में हिंदू संगठन की ओर से एक दिसंबर को महापंचायत का ऐलान किया गया था। जिसको प्रशासन ने अनुमति दे दी है। कल होने वाली महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के शामिल होने की खबर सामने आ रही है।

महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा हो सकते हैं शामिल

उत्तरकाशी में मस्जिद के विरोध में होने वाली महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टी राजा महापंचायत में शामिल होकर अपने विचार रखेंगे। बता दें कि टी राजा बीजेपी के हैदराबाद से विधायक हैं।

मस्जिद मोहल्ले के 50 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू

कल होने वाली महापंचायत रामलीला मैदान में बग्वाल वाले आयोजन स्थल को छोड़ते हुए होगी। महापंचायत के चलते प्रशासन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और भी बढ़ा दी है। इसके साथ ही मस्जिद मोहल्ले के 50 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। इन इलाकों में धारा 163 अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी।

शर्तों के साथ मिली है महापंचायत को अनुमति

उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने महापंचायत को अनुमति दिए जाने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को होने वाली महपंचायत को 15-16 शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इन शर्तों में रैली नहीं निकालने, हेट स्पीच न करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित 16 शर्तें शामिल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें