Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। बाजपुर में एक तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार कार

सोमवार को बाजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाइवे पर छोई मोड़ के पास एक साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस-पास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि कार सवार हरिद्वार से रूद्रपुर के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में मारे गए युवक की पहचान हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान वसीम निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें