UttarakhandBig News
हाईकमान ने दी गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बाद अब गणेश गोदियाल को हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

गोदियाल को मिली अहम जिम्मेदारी
हाईकमान से मिली जिम्मेदारी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कद बढ़ गया है। हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद साफ होता है कि अब हाईकमान से कहीं न कहीं उनकी नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी।
बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया था।