Dehradun NewsHighlight

दिल्ली धमाके के बाद देहरादून, हरिद्वार समेत 4 जिलों में हाई अलर्ट, डीजीपी ने SSP को दिए निर्देश

दिल्ली में हुई बम ब्लास्ट की घटना के बाद उत्तराखण्ड में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने राज्य के चार जिलो नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में हाई अलर्ट जारी किया है जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी ने भी हाई अलर्ट के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस को सचेत रहे और जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। वहीं देहरादून समेत नैनीताल और उधमसिंह नगर पुलिस भी जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है और साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।

 बात करें  हरिद्वार की तो हरिद्वार में महाकुंभ का आगाज होने वाला है। इसको देखते हुए हरिद्वार में सतर्क रहने की जरुरत है। इसी को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी अलर्ट हो गए हैं। जी हां एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों का पालन करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एसएचओ अमरजीत के नेतृत्व में हरकीपौडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हरिद्वार की मुख्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस चेकिंग अभियान में हरिद्वार पुलिस बीडीएस की टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा जगह जगह सघन चेकिंग की जा रही है वही जनपद हरिद्वार की सीमाओं पर आने जाने वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है और हरिद्वार जनपद में जारी हुए हाई अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क नज़र आ रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें