Big NewsNainital News

यहां युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे का कर दिया मर्डर, फिर खुद ही पुलिस को बुलाया और…

नैनीताल जिले के पाटी ब्लॉक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या की। पनिया निवासी बबलू सिंह ने बुधवार देर शाम काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया।

जिसके बाद उसने खुद पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से कर दी हत्या

पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो एक लड़की से प्रेम करता है लेकिन खिलानंद भी उसी लड़की को पसंद करता था। खिलानंद ने उससे बात करनी शुरू कर दी। जो कि उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आया और उसने खिलानंद की हत्या कर दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें