HighlightNational

यहां नेता की गोली मारकर हत्या, वोटिंग के दौरान हुआ था विवाद

उत्तराखंड में चुनाव खत्म हो चुका है। 10 मार्च को चुनाव का रिजल्ट आएगा और पता चलेग की किसकी हार हुई और किसकी जीत. वहीं यूपी में भी चुनाव चल रहे हैं. दो चरण के मतदान होंचुके हैं।इस बीच यूपी में हत्या की खबर है। बता दें कि शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन चकौरा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट 18 साल के सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में भाजपा समर्थक गोली लगने से घायल हुआ जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में झगड़े ही शुरुआत मतदान के दौरान सोमवार 14 फरवरी को हुई थी। बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों दलों के समर्थक भिड़ गए थे। आरोप है कि सोमवार रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फायरिंग-पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से सुधीर यादव (18) की मौत हो गई। भाजपा समर्थक घायल हुआ। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति है. यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें