HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड : यहां शहर के बीचों-बीच घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

पुरोला: उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में एक घर में सिलिंडर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विकास मोहल्ला निवासी बलवन्त सिंह रावत के घर में सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली। बिना देरी किए सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी के लड़के की सगाई होने के कारण काफी संख्या में स्थानीय लोग व रिश्तेदार घर पर मौजूद थे।

सिलिंडर में आग लगने से उसके फटने का भय बना हुआ था। पुलिस टीम जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर लाई और उसके बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त कांस्टेबल देशराज, कुलदीप सिंह, शूरवीर सिंह और प्रदीप सैनी शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें