पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसमें पायलट समेत चार लोग सवार थे। क्रैश के चलते चार लोग ही घायल हुए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर निजी कंपनी का था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई से हैदराबाद जा रहा था हेलीकॉप्टर
जानकारी के मुताबिक ये हेलीकॉप्टर AW 139 है। जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर ने मुंबई के जुहू से उड़ान भरी थी। ऐसे में सफर के दौरान पुणे के पौड इलाके में यह खराब मौसम और तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया।
हेलीकॉप्टर हुआ चकनाचूर
हेलीकॉप्टर निजी कंपनी ग्लोबल वेक्टरा हेलिकॉर्प का था, जो कि छोटी दूरी की यात्रा में इस्तेमाल होता है। दुर्घटनास्थल से हेलीकॉप्टर के बुरी तरह तबाह होने की जानकारी सामने आई है।