Big NewsRudraprayag News

बिग ब्रेकिंग। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 के मरने की खबर

FILE

केदारनाथ से एक बड़ी खबर आ रही है। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों के मरने की खबर आ रही है। हालांकि अभी इसे पुष्ट नहीं किया जा रहा है लेकिन बताया जा रहा है कि पायलट समेत छह लोग इस हादसे में मारे गए।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ के दर्शन के लिए कुछ श्रद्धालु निकले थे। इसी दौरान गरुड़ चट्टी के करीब वैली में अचानक बादल आ गए और इसके बाद हेलिकॉप्टर की विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और इसी के चलते ये हादसा हुआ है। ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।

इस मामले में अब राज्य के आला अधिकारी सक्रिय हो चुके हैं। खुद सीएम ने इस मामले में संज्ञान लिया है और रेस्क्यू कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

HELICOPTER CRASH

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें