UttarakhandHaridwar NewsHighlight

भारी बारिश ने मचाया कहर, बरसाती नाले में फंसी पर्यटक की कार

प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ऐसे में सड़कों पर यातायात करना मुश्किल हो गया है। हरिद्वार-चीला मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण एक पर्यटक की थार बरसाती नाले के बहाव में फंस गई।

बरसाती नाले में फंसी पर्यटक की कार

घटना लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की है। बीते रोज खालिद महमूद निवासी दिल्ली अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। हरिद्वार-चीला मार्ग से खालिद महमूद दिल्ली वापिस लौट रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी थार बरसाती नाले में फंस गई। पर्यटक को नदी के बाहव का अंदाजा नहीं था। जिसके चलते वो नाले से ही अपनी गाडी पार करने की कोशिश करने लगा।

नदी के बहाव में बहने लगी कार

बरसाती नाले के बीच से गाडी पार करने के दौरान उनकी कार जवाब दे गई और नदी के बहाव में बहने लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को नदी के बहाव से बाहर निकाला और यात्री को रवाना किया ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें