बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में भारी बारिश, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो टला
बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो होना था लेकिन भारी बारिश होने के कारण रोड शो को टाल दिया है। जल्द ही रोड शो के लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
टीपू सुल्तान की जन्मस्थली में होना था रोड शो
इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने का प्लान था। जहां वे 21 और 22 अप्रैल को क्रमश: दावणगेरे और देवनहल्ली में रोड शो करने वाले थे। देवहल्ली 18वीं सदी में मैसूरू के शासक रहे टीपू सुल्तान की जन्मस्थली है। लेकिन 21 अप्रैल को भारी बारिश के चलते रोड शो को टाल दिया है।
पीएम मोदी करेंगे 20 रैलियां व रोड शो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान करीब 20 स्थानों पर रैलियां और रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों में रैलियां, जनसभाएं और रोड शो शामिल हैं।
पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।