HighlightUdham Singh Nagar News

बारिश का कहर : सड़कों से लेकर गलियों तक हुआ जलभराव, फसलें भी हुई बर्बाद, तस्वीरों में देखें हाल

प्रदेश में भारी बारिश बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रूद्रपुर के दिनेशपुर में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों से लेकर गलियों तक हुआ जलभराव

दिनेशपुर में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गलियों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो रहा है। कई स्थानों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही है।

heavy rain
गली में जलभराव

नहर की सफाई ना होने से पानी हो रहा ओवरफ्लो

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले सही से नाली और नहर की सफाई नहीं की गई। जिस कारण से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। यहां तक कि गलियों और लोगों को घरों के अंदर पानी घुस रहा है।

heavy rain
जलभराव

जबकि मानसून आने से पहले उधम सिंह नगर जिले के जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी नगर पंचायत नगर पालिका व नगर निगम को निर्देश किया था की नाली और नहर की सफाई करें।

heavy rain
जलभराव से लोग परेशान

स्थानीय लोगों में आक्रोश

नाली और नहरों की सफाई के निर्देश के बाद भी इनकी सफाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण वो परेशान हो रहे हैं। खासकार दिनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। इस क्षेत्र में 9 वार्ड हैं और सभी वॉर्डों में जलभराव हो रहा है। जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें